हिमाचल के चार स्कूलों को मिला ग्रीन स्कूल अवार्ड, तीन सरकारी स्कूल भी शामिल

February 6, 2020 | MBM news network

हिमाचल प्रदेश के चार स्कूलों को अपने परिसरों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए ग्रीन स्कूल अवार्ड से नवाजा गया है। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली सेंटर फाॅर साइंस एंड एनवायरमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण ने बुधवार को देश के 172 स्कूलों को नई दिल्ली में इस पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएसई ने स्कूलों की पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में ये पुरस्कार प्रदान किए। हमीरपुर के हाई स्कूल डुग्घा को बेस्ट लैंड मैनेजमेंट की कैटेगरी में नवाजा गया। स्कूल परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से सुंदर बनाने के लिए संवारने के लिए बच्चों के साथ अध्यापकों ने काफी मेहनत की और 70 तरह की प्रजातियों के पौधे लगाए।

Read more

 

Tags: